
दूसरे आवास की तलाश में जुटी टीम, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
पीएचवीए की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार
कान्हा से जाएंगे 20 बारहसिंगा
.................................................
कान्हा नेशनल पार्क के बारहसिंगों को संरक्षित करने के लिए वन विभाग ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत पहले चरण में होशंगाबाद के सतपुड़ा नेशनल पार्क में 20 बारहसिंगों को भेजने की योजना है। इनके विस्थापन से पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कान्हा नेशनल पार्क के अधिकारियों को पापुलेशन एंड हैबिटैट वायबिलिटी एसेस्मेंट (पीएचवीए) रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसकी प्राथमिक रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट आगमी 15 दिनों में तैयार हो जाएगी। इसके बाद बारहसिंगों को विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बताया जाता है कि रिपोर्ट को मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार करने के बाद योजना को हरी झंडी दी जाएगी। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को सबकुछ बेहतर मिला है। कान्हा में हार्ड गाउन नामक बारहसिंगों की विशेष प्रजाति पाई जाती है, जिनकी संख्या इस समय लगभग 400 है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
क्या है रिपोर्ट में-
कान्हा के शोध अधिकारी डॉ. आरके शुक्ला और राज्य वन अनुसंधान संस्थान (एसएफआरआई) वाइल्ड लाइफ वैज्ञानिक डॉ. आरके पांडे की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें लगभग 900 हेक्टेयर की भूमि में बारहसिंगों के लिए विशेष प्रकार की घास, मैदान, वातावरण सहित अन्य बिन्दुओं पर शोध कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बताया जाता है कि यह प्रजाति केवल कान्हा में ही पाई जाती है और दूसरी प्रजाति के बारहसिंगों से अलग होती है, जिनके लिए विशेष आबोहवा की जरूरत होती है।
वर्सन....
हमने पीएचवीए की प्रायमरी रिपोर्ट केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज दी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद विस्थापन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
एचएस पावला, पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें