सोमवार, 13 सितंबर 2010

परेशानी का ‘पन्ना’ जस का तस



पन्ना रिजर्व टाइगर पर आई आफत में कुछ राहत की खबर से प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। पार्क में तीन नर शावकों में एक शावक मिल गया है वहीं बाघिन और दो अन्य शावकों को खोजने सुबह से रवाना हो रहा दल देर शाम बैरंग वापस लौट रहा है। इसके साथ ही अब प्रबंधन ने दो अन्य शावकों और बाघिन की खोज के लिए प्रयास और भी तेज कर दिया है।
भोपाल से फरमान-
विभागीय सूत्रों का कहना है कि बाघिन और शावकों की खबर मिलने के बाद आला अधिकारियों ने पार्क प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं। वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ एचएस पावला ने आधिकारियों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देते हुए जल्द से लापता शावकों को खोज निकालने को कहा है। खोजी दलों के खाली लौटने से प्रबंधन परेशान है, वहीं दूसरी ओर आला अधिकारियों ने यहां डेरा डाल रखा है।
---बॉक्स-----
बाघ-बाघिन भिडेÞ-
वहीं पार्क में एक दूसरी खबर यह हुई जिस दौरान खोजी दल शावकों और बाघिन की तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रहा था तभी कि बांधवगढ़ से पार्क में लाई गई बाघिन घायल अवस्था में मिली। विभागीय अधिकारियों ने संभावना जताई है कि पेंच से लाए गए नर बाघ और बाघिन के बीच आपसी भिडंÞत हुई है। इसके चलते बाघिन की नाक के ऊपर चोट लगी है। घायल बाघिन के इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता जिम्मेदारी दी गई है।
वर्सन...........
एक शावक को खोज लिया गया है। वहीं बांधवगढ़ से आई बाघिन घायल मिली है, जिसका उपचार किया जा रहा है। कान्हा से लाई गई बाघिन और दो शावक अभी लापता हैं उसे तलाश किया जा रहा है।
- आरएस मूर्ति, फील्ड डायरेक्टर

पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघिन गायब


पन्ना टाइगर रिजर्व की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पार्क में तीन गुमशुदा शावकों की खोज में पहले ही प्रबंधन परेशान है, उसपर अब बाघिन के लापता होने वहां हड़कंप की स्थिति है। बताया जाता है कि अब शावकों की खोज के साथ बाघिन की तलाश भी तेज कर दी गई है।
दल बनाकर खोज-
शावकों और बाघिन की तलाश में पार्क प्रबंधन ने तीन हाथी, चार जिप्सियों सहित वनकर्मियों को पार्क का चप्पा-चप्पा खंगालने के आदेश दिए हैं। खोज करने के लिए टीम बनाकर अलग-अलग दिशाओं में रवानगी कराई गई है।
कान्हा से आई थी बाघिन-
लापता हुई बाघिन के बारे में सूत्रों का कहना है कि यह वही बाघिन है जिसे गत वर्ष कान्हा से लाया गया था। बताया जाता है कि आखिरी बार बाघिन करीब पांच दिन पूर्व शाम साढ़े पांच बजे लालडमरा परिक्षेत्र के खिरौन के पास देखी गई थी।
कॉलर आई-डी खराब-
जानकारों का कहना है कि बाघिन का कॉलर आई-डी कुछ दिन पूर्व से खराब है, इस कारण उसे ट्रेस करने में मुश्किलें आ रही हैं।
शावकों का सुराग नहीं-
हिनौता रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 528 से लापता हुए तीन नर शावकों का रविवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जाता है कि खेरइया बीट के कंपार्टमेंट नंबर 534 में बाघिन के साथ केवल एक मादा शावक देखा गया था, इसके बाद खोजबीन शुरु कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि अपने से बच्चों को अलग पाकर बाघिन के स्वभाव में परिवर्तन आ गया है।
प्रबंधन ने चुप्पी साधी-
पहले तीन शावकों और अब बाघिन के गुम होने के बाद पार्क प्रबंधन ने गहरी चुप्पी साध ली है। बताया जाता है कि आला अधिकारियों ने यहां डेरा डाल रखा है और वनकर्मियों को इस संबंध में किसी भी तरह की बात करने से सख्त मनाही कर रखी है।

शनिवार, 11 सितंबर 2010

नेशनल पार्क में घूमो पैदल

नेशनल पार्क और टाईगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ एडवेंचर का आनंद अब जिप्सी के साथ पैदल घूमकर भी लिया जा सकेगा। वन विभाग ने वनगश्ती में पर्यटकों को शामिल करने के उद्देश्य से प्रदेश के पार्को में ‘पैट्रोलिंग द टाइगर लैंड’ की व्यवस्था आरंभ की है। इसमें पर्यटक वनगश्ती में गार्ड के साथ घूम सकेंगे। इतना ही नहीं वे पैट्रोलिंग कैंप में आराम भी कर सकेंगे। इस दल में 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा।
मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ‘पैट्रोलिंग द टाइगर लैंड’ के लिए पार्क और अभ्यारण्य के गेट तथा निर्धारित स्थल पर पर्यटक अपना पंजीयन करा सकेंगे। जिसके बाद संबंधित अधिकारी वनरक्षकों की उपलब्धता के अनुसार पार्टी ट्रेक आवंटित करेंगे। बताया गया है कि पर्यटकों को नियमानुसार वाहन प्रवेश शुल्क के साथ पैदल भ्रमण के लिए अलग से फीस देनी होगी। एक बार की पार्टी ट्रेक में केवल चार सदस्य को शामिल किया जाएगा। यह सुविधा आगामी पर्यटन सत्र 16 अक्टूबर से लागू होगी।

शुक्रवार, 12 सितंबर 2008

नई शुरुआत


आज एक नई पहल करने का इरादा है। ऐसी खबर जो मीडिया में भी जगह नही पाती । साथ ही पत्रकारिता से जुड़ी रचनाये एवं लेख। जानकारी से अवगत होंगे । यही इसका लक्ष्य होगा.