
पन्ना रिजर्व टाइगर पर आई आफत में कुछ राहत की खबर से प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। पार्क में तीन नर शावकों में एक शावक मिल गया है वहीं बाघिन और दो अन्य शावकों को खोजने सुबह से रवाना हो रहा दल देर शाम बैरंग वापस लौट रहा है। इसके साथ ही अब प्रबंधन ने दो अन्य शावकों और बाघिन की खोज के लिए प्रयास और भी तेज कर दिया है।
भोपाल से फरमान-
विभागीय सूत्रों का कहना है कि बाघिन और शावकों की खबर मिलने के बाद आला अधिकारियों ने पार्क प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं। वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ एचएस पावला ने आधिकारियों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देते हुए जल्द से लापता शावकों को खोज निकालने को कहा है। खोजी दलों के खाली लौटने से प्रबंधन परेशान है, वहीं दूसरी ओर आला अधिकारियों ने यहां डेरा डाल रखा है।
---बॉक्स-----
बाघ-बाघिन भिडेÞ-
वहीं पार्क में एक दूसरी खबर यह हुई जिस दौरान खोजी दल शावकों और बाघिन की तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रहा था तभी कि बांधवगढ़ से पार्क में लाई गई बाघिन घायल अवस्था में मिली। विभागीय अधिकारियों ने संभावना जताई है कि पेंच से लाए गए नर बाघ और बाघिन के बीच आपसी भिडंÞत हुई है। इसके चलते बाघिन की नाक के ऊपर चोट लगी है। घायल बाघिन के इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता जिम्मेदारी दी गई है।
वर्सन...........
एक शावक को खोज लिया गया है। वहीं बांधवगढ़ से आई बाघिन घायल मिली है, जिसका उपचार किया जा रहा है। कान्हा से लाई गई बाघिन और दो शावक अभी लापता हैं उसे तलाश किया जा रहा है।
- आरएस मूर्ति, फील्ड डायरेक्टर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें